🔥 TRENDING TRAI Publishes Mobile Network Quality... India eye sixth consecutive T20I serie... Kota Clinches Rajasthan Senior Footbal... 17 Inmates Escape Tamil Nadu Jail Afte... राजनीकरण की ‘जेलर 2’ ने 11वें दिन विश्... Gwalior High Court Orders Action After...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दर्दनाक हादसा: शादी के 38 दिन बाद उजड़ा सुहाग, ट्रक की टक्कर में घायल नवविवाहित फैजान की 14 दिन बाद मौत

✍️ Reporter: Harshit 🗓 27 Oct 2026, 07:28 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ-अलीगढ़ हाईवे पर 12 अक्टूबर को हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 24 वर्षीय बाइक सवार फैजान की 14 दिन बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मोहल्ला शहाबुद्दीन गंज निवासी फैजान की शादी महज 38 दिन पहले ही हुई थी। वह अपनी बीमार पत्नी को दिखाने अलीगढ़ जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू की है।

सिकंदराराऊ-अलीगढ़ हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे ने नवविवाहित युवक की जिंदगी छीन ली और शादी के महज 38 दिन बाद ही एक सुहाग उजड़ गया। मामला सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला शहाबुद्दीन गंज का है। यहां के रहने वाले 24 वर्षीय फैजान पुत्र हबीब की शादी करीब एक महीना 8 दिन पहले ही हुई थी। 12 अक्टूबर को उसकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसे दिखाने के लिए वह बाइक से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक अलीगढ़ हाईवे पर पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फैजान उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां वह पिछले 14 दिनों से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था। सोमवार दोपहर को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
📲Get App