🔥 TRENDING અંકલેશ્વર નિલેશ ચોકડી ઓવરબ્રિજ પર કન્ટ... വാറ്റുചാരായുമായി ഒരാൾ അറസ്റ്റിൽ धम्म प्रवर्तन दिनाच्या नीमीत गरदी अकोल... मध्य प्रदेश: राज्य पोषित नलकूप खनन योज... पांचाळेश्वर येथे विलक्षण महापूजा सरपंच की गाड़ी से निकाला 1.30 करोड़ रु...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दुर्गा पूजा के सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों पर पुलिस ने किया कड़ी कार्रवाई

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 23 Oct 2026, 09:49 AM 👁 46
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुर्गा पूजा के दौरान सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन और अड्डेबाजी करने वाले कई व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बोकारो: दुर्गा पूजा के दौरान शहर में लगने वाले मेलों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोकारो पुलिस एक्शन मोड में है। पिछले कुछ दिनों में शराब पीकर नोकझोंक और मारपीट की घटनाओं की शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
👮 सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में कार्रवाई
सिटी थाना और सेक्टर-4 थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर शराब पीने और अड्डेबाजी करने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों से बॉन्ड भरवाकर सख्त हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसी गतिविधियों में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ पुलिस की सख्त चेतावनी
दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
📢 बोकारो पुलिस का संदेश: त्योहार मनाएं, लेकिन कानून-व्यवस्था का पालन करें!
📲Get App