🔥 TRENDING J&K Lieutenant Governor Manoj Sinha re... RSS to Revamp Structure, Shifts to Reg... કારજન એસપીજી ગ્રુપ દ્વારા સરદાર પટેલ જ... जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत... शिवहर में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026... ఎల్లారెడ్డిపేట తహసిల్దార్ కార్యాలయంపై...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

दरभंगा तारामंडल में स्थापित होगी इसरो कि स्पेस गैलरी और इनोवेशन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 31 Oct 2026, 01:34 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के मिथिला में स्थित दरभंगा तारामंडल में स्थापित होगी इसरो कि स्पेस गैलेरी का इनोवेशन सेंटर

दरभंगा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, दरभंगा तारामंडल में स्थापित होगी ISRO की स्पेस गैलरी और इनोवेशन सेंटर, 61 करोड़ रुपये होंगे खर्च।

दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां मिथिला के लिए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि की शुरुआत हुई है। दरभंगा तारामंडल परिसर में 61 करोड़ रुपये की लागत से ISRO की अत्याधुनिक स्पेस गैलरी और स्पेस इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसको लेकर ISRO के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम ने दरभंगा तारामंडल पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में दरभंगा परिसदन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।

इस परियोजना के तहत करीब 2 एकड़ जमीन पर स्पेस गैलरी, इनोवेशन लैब और आधुनिक तकनीकी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां छात्र-छात्राओं को चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य एल-1 और गगनयान जैसे अंतरिक्ष अभियानों की जानकारी के साथ 3D मॉडल, वर्चुअल रियलिटी और स्पेस वॉक सिमुलेशन का अनुभव मिलेगा। वहीं, रॉकेट्री, रोबोटिक्स, मिनी सैटेलाइट और कोडिंग जैसी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि परियोजना के लिए 61 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है, जिसमें 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इस केंद्र के स्थापित होने से मिथिला के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान एवं अनुसंधान की आधुनिक सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी।

बाइट
डॉ. गोपाल जी ठाकुर ,सांसद दरभंगा
📲Get App