🔥 TRENDING ग्वालियर पुलिस ने स्पा सेंटरों में की... మంచిర్యాల: యాక్సిడెంట్.. పెరిగిన మృతుల... ಜೇಸಿಐ ಸುಳ್ಯ ಪಯಸ್ವಿನಿಯ ಅಶೋಕ್ ಚೂಂತಾರುರವರ... అందరి సహకారంతో ఉత్సవాలు విజయవంతం: లచ్చ... India Moves Ahead on Sixth-Generation... Manipur Police Detain KYKL Cadre and S...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के बि डी ओ ठिकानो पर ई ओ यू कि रेड
Crime

दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के बि डी ओ ठिकानो पर ई ओ यू कि रेड

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 08 Sep 2026, 09:00 PM 👁 40
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के ठिकानों पर ई ओ यू कि छापेमारी भनक लगते ही भागे बि डी ओ

दरभंगा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

रभंगा के बहादुपुर BDO के ठिकानों पर EOU की रेड, भनक लगते ही फरार हो गए आनंद कुमार विभूति आय से अधिक संपत्ति के आरोप में पहुंची है टीम.

दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर की अहले सुबह आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने धावा बोल दिया। सैदनगर में स्थित जमकपुरी मौहल्ले में आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने रेड शुरू की. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने घर की तलाशी लेने पहुंची और जांच शुरू कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार EOU की टीम के पहुंचते ही बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति समय रहते टीम को चकमा देकर फरार हो गया। उधर EOU के मुताबिक बीडीओं के विरूद्ध ज्ञात आय से अधिक सम्पति अर्जन के आलोक में केस दर्ज किया गया। आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या21/26, दिनांक7.9.2026 अन्तर्गत धारा 13(2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) अंकित कर माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करते हुए उनके 05 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक कोटि के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कारवाई की जा रही है।


EOU की टीम पूरे घर खंगाल दस्तावेजों एवं अन्य सामानों की जांच करने में जुट गई। छापेमारी को लेकर आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई। पटना की आर्थिक अपराध इकाई की टीम बीडीओ आनंद कुमार विभूति के दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित पांच जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही रही है। BDO डॉ आनंद कुमार विभूति अभी दो महीने पहले गी मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड से ट्रांसफर होकर बहादुरपुर प्रखंड आए हैं।
📲Get App