Local
दीपावली से पूर्व बहराइच में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, मिलावट पर कड़ी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बहराइच में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर मिलावटी खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए, ताकि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन मिले।
बहराइच में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानों पर औचक छापेमारी कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर विशेष अभियान के तहत बड़े प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी की गई। इस दौरान मेसर्स कृष्णा मिल्क एंड स्वीट्स से रसमलाई, मेसर्स माखन भोग से रसगुल्ला, सीता स्वीट्स खत्रीपुरा और यादव मिष्ठान बशीरगंज से खोया का नमूना लिया गया।
इसी क्रम में बीकानेर स्वीट्स, अस्पताल चौराहा से बेसन, हरीस स्वीट्स नगरपालिका क्षेत्र और अनुपम स्वीट्स चौक बाजार से खोया के नमूने एकत्र किए गए। सतीश स्वीट्स कैसरगंज और शुद्ध मिष्ठान भंडार कैसरगंज से बर्फी, वर्मा मिष्ठान भंडार पयागपुर से रबड़ी तथा बंगाली मिष्ठान भंडार, भिलौरा चौराहा बरगदही से दूध बर्फी का नमूना लिया गया। इसके अलावा बीकानेर स्वीट्स नानपारा से बादाम बर्फी और गुड-गुड डेयरी नानपारा से बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया।
विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।