🔥 TRENDING பள்ளி காலாண்டு விடுமுறை. BJP Worker Murdered in Bhiram, Rajasth... Gemini Horoscope: Quick Work, Friend S... LPU Students Protest Over Rape Rumor;... SOG Officer Arrested, Renewing Scrutin... Warrants Served on TMC Leaders in Nand...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दीपावली से पहले दुरुस्त होंगी जरूरी सुविधाएं, 30 नवंबर तक पंचायत स्तर के छोटे विकास कार्य पूरे करने का निर्देश

दीपावली से पहले दुरुस्त होंगी जरूरी सुविधाएं, 30 नवंबर तक पंचायत स्तर के छोटे विकास कार्य पूरे करने का निर्देश

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 19 Sep 2026, 05:02 PM 👁 54
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पटना। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने ‘कायाकल्प पोर्टल’ का भी लोकार्पण किया। अभियान के तहत सार्वजनिक सुविधाओं और सरकारी परिसंपत्तियों के उन्नयन, साफ-सफाई तथा जरूरी आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘कायाकल्प पोर्टल’ के जरिए विकास योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। पोर्टल पर संबंधित विभागों की योजनाओं की प्रगति, कार्यों की स्थिति, पूर्णता सहित अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इससे योजनाओं की मॉनिटरिंग में तेजी आने के साथ आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीपावली से पहले जरूरी आधारभूत संरचनाओं को दुरुस्त कराया जाए। वहीं पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे विकास कार्यों को 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने विद्यालयों की रंगाई-पुताई के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों और छात्रावासों से जुड़े लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण से योजनाओं और विकास कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने को कहा। साथ ही जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अभियान को धरातल पर सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लंबे समय से लंबित छोटे-छोटे विकास कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर होगी और आम लोगों को रोजमर्रा की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी।
📲Get App