Local
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, पीलीबंगा सहित तीन क्षेत्रों में मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच
हनुमानगढ़। दीपावली के त्योहार को देखते हुए जिले में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत 26 और 27 अक्टूबर को पीलीबंगा, कैंचियां और गोलूवाला में मिठाई प्रतिष्ठानों की निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की।
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, पीलीबंगा सहित तीन क्षेत्रों में मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुल 12 मिष्ठान प्रतिष्ठानों से संबंधित खाद्य सामग्री की जांच की गई। विभागीय टीम ने मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले मावा, पनीर, मिल्क केक, रसगुल्ले सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
पीलीबंगा में छह प्रतिष्ठानों से नमूने
पीलीबंगा में सुमन फूड प्रोडक्ट्स से मिल्क केक, लक्ष्मी मिष्ठान भंडार और मां भगवती जोधपुर स्वीट होम से मावा, अनिल स्वीट्स से पनीर, पीआरपी स्वीट्स एंड केटर्स तथा श्री राधिका जोधपुर मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले के नमूने संग्रहित किए गए।
कैंचियां और गोलूवाला में भी जांच
कैंचियां स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार से मिल्क केक का नमूना लिया गया। वहीं, गोलूवाला में महारानी भटियाणी जोधपुर स्वीट्स से मावा बर्फी, बीकानेर मिष्ठान भंडार से सेटपीस और मीठा मावा तथा सुमन मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना एकत्रित किया गया।
इसके अतिरिक्त कैंचियां बस स्टैंड पर बीकानेर से आई एक बस में मैसर्स पवन स्वीट्स के रसगुल्लों के 10 टिन बॉक्स पहुंचने पर खाद्य सुरक्षा दल ने उनसे भी नमूने लिए।
प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
विभाग की ओर से संग्रहित सभी नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए बीकानेर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार एवं संजय कुमार, गार्ड योगेश शर्मा और वाहन चालक गुरुशरण सिंह शामिल रहे।
दीपावली के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंचाना है।