🔥 TRENDING Government Offices Resume Operations i... Indian Navy Secures 8 Next‑Generation... Ironman 70.3 Goa to Stream Live on TV... Bengaluru Couple Leaves City Life for... Delhi CM Hardeep Puri Leads BJP Rally... Manipur CM Khemchand Calls for Peace A...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दीपावली से पहले कांकेर पुलिस अलर्ट, सराफा कारोबारियों को सुरक्षा के सख्त निर्देश

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 02 Nov 2026, 02:11 PM 👁 27
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। दीपावली के त्योहार को लेकर कांकेर पुलिस अलर्ट हो गई है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और कारोबार के बीच चोरी, लूट व साइबर ठगी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने सराफा व्यापारियों की बैठक आयोजित कर सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में एसडीओपी हरीश पाटिल एवं थाना प्रभारी जितेन्द्र साहू मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों को दुकानों की सुरक्षा मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी गई।

पुलिस ने सभी कर्मचारियों का सत्यापन कराने, सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने तथा नकदी और कीमती आभूषणों को सुरक्षित लॉकर में रखने के निर्देश दिए। साथ ही दुकान खोलने और बंद करने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई।

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन भुगतान के दौरान फर्जी स्क्रीनशॉट और यूपीआई धोखाधड़ी से बचने की अपील करते हुए पुलिस ने कहा कि बैंक खाते में राशि आने की पुष्टि के बाद ही भुगतान स्वीकार करें। चोरी के या संदिग्ध आभूषण बेचने की कोशिश होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

कांकेर पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से दीपावली के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर देने की अपील की गई है।
📲Get App