🔥 TRENDING Pani ki pipe line Me resaw લીમખેડામાં ગરબાનો ઉત્સાહ: ખેલૈયાઓ મસ્ત... Kerala asks Centre to spare 98 village... 11 Chandigarh Police Inspectors Promot... धारणी-परतवाड़ा मार्ग पर ग्राम चित्री म... Delhi Police Alerts Traffic Disruption...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दीपावली से पहले हाथरस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹12 लाख के अवैध पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार

✍️ Reporter: Harshit 🗓 15 Oct 2026, 10:02 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली से पहले हाथरस पुलिस का अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान तेज। थाना सासनी पुलिस ने राधिका होटल के बराबर स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर करीब ₹12 लाख कीमत के 232 कार्टन और बोरियों में भरे पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से रोहित और अर्जुन सिंह नामक दो आरोपियों को विस्फोटक अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

हाथरस में दीपावली पर्व से पहले पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सासनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने सासनी के राधिका होटल के बराबर स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी बरामद की है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग 232 कार्टन और बोरियों में भरे हुए, करीब 12 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि गोदाम के अंदर बड़े बड़े कार्टन में DIGITAL, Buffalo जैसे ब्रांड के पटाखे रखे हुए थे।
मौके पर मौजूद दो आरोपियों रोहित और अर्जुन सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया है कि पटाखों का भंडारण लाइसेंस में दर्ज निर्धारित स्थान के बजाय अन्यत्र किया जा रहा था और सबसे बड़ी लापरवाही यह कि गोदाम में अग्निशमन के कोई उपकरण भी मौजूद नहीं थे, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस ने सभी बरामद माल को सीज कर दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि त्योहार से पहले इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
📲Get App