Sarkari Yojana
दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिली गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी, विकास भवन में हुआ वितरण कार्यक्रम
विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, लाभार्थियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं।
उरई, (जालौन)। पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर आज विकास भवन सभागार, उरई में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी वितरण की प्रक्रिया में सहभागिता की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल माध्यम से संबोधन सुना गया। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन के माध्यम से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि ने भी लाभार्थियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस पहल से दीपावली के अवसर पर पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का लाभ प्रदान करने का उद्देश्य पूरा किया गया।