🔥 TRENDING “We Don’t Want Distant Arakera; We Wan... ଜୁମ୍ଡାଙ୍ଗ ଓଡ଼ିଶାର ଅଂଶ, ସୀମା ବିବାଦରେ ଜି... नगर निगम से बड़ी खबर Bihar police officer opens fire inside... NHAI to Desilt Bihar Rivers and Use Ex... Samrat Choudhary says 'apraadh' exists...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिला तोहफा, फतेहपुर में लाइव देखा CM का कार्यक्रम, प्रतीकात्मक चेक वितरित

✍️ Reporter: Shiv Prakash 🗓 03 Nov 2026, 10:23 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिला तोहफा, फतेहपुर में लाइव देखा CM का कार्यक्रम, प्रतीकात्मक चेक वितरित

फतेहपुर 03 नवम्बर 2026।दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेश के 1.89 करोड़ लाभार्थियों को 1500 करोड़ की रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लखनऊ लोकभवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के विकास भवन सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना एवं लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा-सुना गया।

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर ने बताया कि जनपद फतेहपुर में योजना के 2,86,735 लाभार्थियों के सापेक्ष 2,54,282 लाभार्थियों द्वारा ई-केवाईसी पूर्ण करा ली गई है, जिन्हें सब्सिडी प्रदान की गई है। शेष बचे लाभार्थियों को ई-केवाईसी पूर्ण होने पर लाभ दिया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के संघर्ष को करीब से देखा है, इसलिए माताओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना लागू की। डबल इंजन की सरकार घोषणाओं को धरातल पर उतार रही है। महिलाओं के सशक्त होने से ही परिवार का तेजी से विकास होगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी व सीडीओ द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक सब्सिडी चेक वितरित किए गए। इस मौके पर गैस एजेंसियों के पदाधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।
📲Get App