🔥 TRENDING Banners Vanish from Minister Kailash V... Classical Music Concert and Indigenous... Rajasthan Board Releases Provisional R... जियो फाइबर कनेक्शन में धोखाधड़ी: भुगता... पटना के मेदांता अस्पताल में गैल ब्लाडर... उत्तर प्रदेश के आउटसोर्सिंग कर्मचारियो...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

दीपावली पर प्रतिबंधित पटाखों और कार्बाइन गन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Nov 2026, 07:29 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सुरक्षित दीपावली मनाने और खतरनाक पटाखों से दूर रहने की अपील

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दीपावली के दौरान प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइन गन एवं अन्य खतरनाक पटाखों के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि त्योहार के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रतिबंधित एवं खतरनाक पटाखों के इस्तेमाल से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रतिबंधित पटाखों के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सुरक्षित वातावरण में दीपावली मनाने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा— "दीपावली पर प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइन गन एवं अन्य खतरनाक पटाखों के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाएं।"
📲Get App