🔥 TRENDING Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath ridic... Vice President joins Ayodhya Deepotsav... Kanpur Metro's New Steel Arch Bridge S... President Droupadi Murmu to Honor Indo... दीपावली के पावन अवसर पर गुना के फूल मं... इंजिनियर पी.एस. खोब्रागडे यांचे कांशीर...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में किए दर्शन-पूजन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 08 Nov 2026, 12:51 PM 👁 22
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, प्रभु श्रीराम और बजरंगबली के चरणों में की प्रदेश की खुशहाली की कामना।

अयोध्या। दीपावली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या धाम पहुंचकर श्री हनुमानगढ़ी एवं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने प्रभु श्रीराम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री का यह धार्मिक कार्यक्रम दीपावली के पावन पर्व पर अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा रहा। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
📲Get App