🔥 TRENDING Tiger Spotted in Debrigarh After Two Y... Three Chhattisgarh Cities Awarded Nati... Delhi Air Quality Deteriorates Amid Pu... ಜಾಲಹಳ್ಳಿಯಲ್ಲಿ ನ.12 ರಂದು AIDWA ನಿಂದ ಬೃಹ... Punjab Police Repatriates 17 Gangsters... Punjab Weather Blocks Farm Fire Smoke,...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

दीपावली पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के शताब्दी समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की श्रीडूंगरगढ़ यात्रा

✍️ Reporter: Debu Ram 🗓 10 Nov 2026, 02:03 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दीपावली के पावन अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित लालकृष्ण आडवाणी के 100वें वर्ष गाँठ समारोह में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के शताब्दी उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित “चयोचद्ध कार्यकर्ता अभिनंदन” कार्यक्रम के तहत श्रीडूंगरगढ़ की यात्रा की।

इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोभाचंद आसोपा के निवास पर जाकर उनसे आत्मीय मुलाकात की, दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और आशिर्वाद प्राप्त किए।

मंत्री मेघवाल ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संगठन के प्रति योगदान, समर्पण और अनुभव को महत्वपूर्ण बताया तथा उनके सम्मान को पार्टी की परम्परा का अभिन्न हिस्सा कहा।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक ताराचंद सारस्वत, नारायण कल्याणी, भाजपा नेता किशन गोदारा, रामेश्वर पारीक, छैलू सिंह शेखावत, विनोद गिरि गोसाई, जिला मंत्री भरत सुथार, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पार्षद रामसिंह जागीदार, पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश नाई, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र चुरा, जगदीश गुर्जर, मूलचंद इंदौरिया, मदन सोनी, गजानंद दाधीच, महेंद्र पारीक एवं रतिराम गोदारा सहित कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App