🔥 TRENDING Janhvi Kapoor Celebrates Christmas wit... India defeats Pakistan to clinch Snook... Yashasvi Jaiswal Dismissing Devon Conw... Agent Pushes Choupo-Moting for Winter... Emraan Khan’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Nets... Ananya Panday Pays Tribute to Grandfat...
30 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दीपावली पर अंतागढ़ पुलिस ने कलगांव में जुआ खेलते चार लोगों को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 09 Nov 2026, 06:53 PM 👁 136
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ में दीपावली के दौरान पुलिस ने ग्राम कलगांव में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 1800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए।

अंतागढ़। दीपावली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को बनाए रखने के उद्देश्य से अंतागढ़ पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम कलगांव में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1800 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। मामले में जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ दर्शन एण्ड संतोष जैन के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अंतागढ़ ने पेट्रोलिंग एवं रेड कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया था। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि आवासपारा स्कूल के पीछे ग्राम कलगांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिसके दौरान चार व्यक्ति जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुनीतराम आचला, सुकालू राम पटेल, ततीराम गावड़े एवं नरेंद्र गावड़े के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी 8 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे आवासपारा स्कूल के पीछे ग्राम कलगांव में की गई थी। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/2026, धारा 2(3) जुआ अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

अपराध नियंत्रण को लेकर अंतागढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यह पुलिस एवं नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। पुलिस ने बताया कि छोटी से छोटी संदिग्ध गतिविधि की सूचना समय पर मिलने से बड़े अपराधों को रोका जा सकता है। संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने के लिए जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है, जिसमें सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
📲Get App