🔥 TRENDING પીએમ કિસાન ઉત્સવ નિમિત્તે બાસ્પા ખાતે... देवरिया के भटनी थाना में जगन्नाथ छपरा... New Cyclone Threat Forms Over Bay of B... Coast Guard Drops Food & Water in Ganj... શામળાજી પોલીસ દ્વારા અરવલ્લીમાં 23 બોટ... Cyclone Expected to Make Landfall in A...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दीपावली और छठ से पहले मच्छरगांवा नगर पंचायत सफाई की तैयारी शुरू ।

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 31 Oct 2026, 01:17 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत मच्छरगांवा के प्रशासन ने साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने की कार्य शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को सफाई निरीक्षक शशिकांत कुमार के नेतृत्व में सभी सुपरवाइजरों एवं स्वच्छता साथियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपावली और छठ के शुभ अवसर पर नगर पंचायत के सभी छठ घाटो की साफ़ सफाई एवं छठ घाटो तक जाने वाली सभी रास्तो की सफाई को लेकर बिस्तार से चर्चा की गयी । सफाई निरीक्षक शशिकांत कुमार ने सभी सुपरवाइजरों और स्वच्छता साथियों को निर्देश दिया कि त्योहारों से पहले अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में सफाई कार्य पूरा कर लें। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि दीपावली और छठ पूजा नगरवासियों के लिए आस्था और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण पर्व हैं। नगर पंचायत प्रशासन का प्रयास है कि पूरे नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रहे। इसके लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
📲Get App