🔥 TRENDING Meghalaya CM wishes ‘Light over darkne... Complaint Filed Over Illegal Buffalo T... Four Killed Including Child in Road Ac... ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने चतुर्थ श्रेणी... फटाक्यांनी शहर उजळले, पण शेतकऱ्यांच्या... मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवार संग...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

दीपावली की रौनक से जगमगाया पोकरण बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

✍️ Reporter: Shrwan Singh Bhati 🗓 08 Nov 2026, 11:13 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली की रौनक से जगमगाया पोकरण बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

### दीपावली की रौनक से जगमगाया पोकरण बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

पोकरण। दीपावली के पावन पर्व को लेकर पोकरण शहर के बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। शहर के मुख्य बाजार रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और सजी-धजी दुकानों से जगमगा उठे हैं। दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में सुबह से देर रात तक लोगों की चहल-पहल बनी हुई है।

बाजार में कपड़ों, मिठाइयों, बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक्स, आभूषणों, सजावटी सामान, दीपक, रंगोली और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया है। वहीं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दीपावली को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।

दीपावली के अवसर पर घरों को सजाने के लिए लोग रंग-बिरंगी लाइटें, झालरें, मिट्टी के दीपक और अन्य सजावटी सामान खरीद रहे हैं। मिठाइयों और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी अच्छी खासी ग्राहकी देखने को मिल रही है।

बाजारों की रौनक से व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशी नजर आ रही है। लंबे समय से दीपावली के त्योहार का इंतजार कर रहे व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कुल मिलाकर दीपोत्सव के उल्लास और खरीदारी के उत्साह ने पोकरण के बाजारों में त्योहार का रंग जमा दिया है। शहर का माहौल पूरी तरह दीपावलीमय नजर आ रहा है।

फोटो कैप्शन: दीपावली पर्व को लेकर रोशनी और सजावट से सजा पोकरण का मुख्य बाजार, खरीदारी करते लोग।
📲Get App