🔥 TRENDING Ramayana Earns ₹108 Crore in 2 Days, P... Mamata Banerjee Visits Abhishek Banerj... Defence Minister Rajnath Singh Highlig... CM Suvendu Adhikari Opens Tamluk Kali... Bihar to See Morning Mist for Three Da... Congress Leader Saraogi Accuses Party...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

दीपावली के मौके पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत 111खोए हुए मोबाइल बरामद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 08 Nov 2026, 09:13 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतामढ़ी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 111खोए हुए मोबाइल को बरामद उसके वास्तविक धारक को सौंपा। जिससे सबके चेहरे खिल उठे

सीतामढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
दीपावली पर सीतामढ़ी पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, 111 लोगों को लौटाए गए उनके खोए हुए मोबाइल, खिल उठे चेहरे ।

सीतामढ़ी में दीपावली के मौके पर पुलिस ने 111 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किया गया। एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल सौंपे गए तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिला पुलिस लगातार चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चला रही है। इस मुहिम के तहत अब तक चार हजार से अधिक लोगों के खोए हुए मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस किए जा चुके हैं।
दीपावली जैसे पर्व पर मोबाइल वापस मिलने से लोगों की खुशी दोगुनी हो गई। पुलिस की इस पहल से न केवल लोगों को आर्थिक राहत मिली है, बल्कि पुलिस के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है।
बाइट अमित रंजन , SP सीतामढ़ी
📲Get App