🔥 TRENDING नगर पंचायत मच्छरगांवा में पीसीसी निर्म... पकड़े गए युवक ने थानेदार पर चलाया हाथ,... बांका के लाहौरिया गांव में 9 नवंबर को... কলকাতার রাজপথে পশুপ্রেমীদের প্রতিবাদ:... Chiru Claps and Launches Mega Project... અમદાવાદ ગ્રામ્ય LCB Police એ જુગાર રહે...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दीपावली को लेकर इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की विशेष कार्रवाई: 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 54 नमूने जांच हेतु संग्रहित

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Nov 2026, 04:02 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली पर्व के दौरान आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए इंदौर के खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दो दिवसीय अभियान चलाया। इसमें 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 54 नमूने जांच हेतु भेजे गए।

दीपावली पर्व के दौरान आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला इंदौर द्वारा विशेष निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल श्री मनोज पुष्प के निर्देशन तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को इंदौर एवं बेटमा क्षेत्र के मिठाई, नमकीन एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण तथा विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दो दिवसीय अभियान में कुल 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 54 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।

अभियान के पहले दिन 30 अक्टूबर को सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। पूजा डेरी स्वीट्स एंड नमकीन, विदुर नगर से पनीर एवं मावा के दो नमूने, पदम श्री स्वीट्स एवं नमकीन, काली बिल्लोर, बेटमा से मिल्क केक, पनीर एवं मलाई बर्फी के तीन नमूने, श्री राम स्वीट्स एवं नमकीन, बेटमा से मिल्क केक, पेड़ा, केसर पेड़ा, खोपरा पाक एवं दूध कतली के पांच नमूने, नवकार के नमकीन, बेटमा से सेव एवं मिक्सचर के दो नमूने, राजू खंडेलवाल नमकीन भंडार, बाणगंगा से विभिन्न प्रकार के नमकीन के पांच नमूने, गौरव रेस्टोरेंट, सांवेर रोड से पेड़ा, गुपचुप एवं बेसन लड्डू के तीन नमूने तथा सिद्धिविनायक डेरी स्वीट्स एवं नमकीन, भगत सिंह नगर से मलाई बर्फी, मिल्क केक एवं मलाई टिकिया के तीन नमूने जांच हेतु लिए गए।

दूसरे दिन 31 अक्टूबर को आठ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। आरंभ स्वीट्स एंड नमकीन, रानी बाग, खंडवा रोड से मावा, रंगीन बर्फी एवं बेसन पतीसा के तीन नमूने, गुप्ता स्वीट्स, रानी बाग से केसरिया पेड़ा, सफेद पेड़ा, गुपचुप, हरियाणा बर्फी एवं बेसन लड्डू के पांच नमूने, मां अंबे दूध दही भंडार, निपानिया से पनीर, घी, दूध एवं मिठाई के छह नमूने, ममता स्वीट्स, निपानिया से मिठाई के चार एवं नमकीन के दो नमूने, मिलन स्वीट्स एंड नमकीन, न्यू गोरी नगर से मिल्क केक, पेड़ा एवं बेसन लड्डू के तीन नमूने, श्री गंगा दूध डेयरी एंड स्वीट्स, मिर्जापुर, तेजाजी नगर चौराहे के पास से घी, मीठा मावा, पनीर एवं मिश्रित दूध के चार नमूने, फखरी स्वीट्स एंड फरसान, खातीवाला टैंक से मीठी पूरी एवं नमकीन के दो नमूने तथा पालीवाल स्वीट्स एवं नमकीन, मुसाखेड़ी से सेव एवं काजू कतली के नमूने संग्रहित किए गए। पालीवाल स्वीट्स एवं नमकीन में खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच भी की गई।

निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय की परिस्थितियों, साफ-सफाई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया। खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्माण एवं भंडारण स्थलों की नियमित सफाई रखने, सुरक्षित कच्चे माल का उपयोग करने, खाद्य पदार्थों को बाहरी संदूषण से बचाने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान संग्रहित खाद्य नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
📲Get App