🔥 TRENDING India Rebukes Turkey for Being Barred... All-Party Meeting Kickstarts Odisha As... Cyclone Akvan Expected to Bring Very H... ONGC gas leak in Andhra Pradesh forces... Cyclone Akvan to Hit Andhra Pradesh on... Andhra Pradesh to Establish Four New U...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

**दीपावली बाद खेतों में गेहूं बुवाई का कार्य तेज, किसान ट्रेक्टरो से जमीन जुताई में जुटे

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 17 Nov 2026, 01:26 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
**दीपावली बाद खेतों में गेहूं बुवाई का कार्य तेज, किसान ट्रैक्टरों से जमीन जुताई में जुटे*

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल , मुंडावर,सोडावास व आसपास गांवों में दीपावली पर्व और पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद किसान अब रबी फसल की तैयारी में जुट गए हैं। आसपास के गांवों में गेहूं व जो की बुवाई को लेकर खेतों में कृषि कार्य तेज हो गए हैं। किसान ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर जमीन को बुवाई के अनुकूल बनाने में लगे हैं, वहीं कई स्थानों पर बुवाई कार्य चल रहा है। वही सरसों की बुवाई पूर्व में कर दी गई है। जिसमें पहली सिंचाई का कार्य तेज चल रहा है। खेतों में ट्रैक्टरों की आवाजाई और जुताई के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में रबी सीजन की शुरुआत का माहौल दिखाई देने लगा है। क्षेत्र में गेहूं की खेती किसानों की आय का प्रमुख जरिया मानी जाती है। ऐसे में किसान समय पर खेत तैयार करने और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए जरूरी कृषि कार्य में जुटे हुए हैं। किसान प्रदीप शेरावत, घनश्याम बोहरा, रोहिताश बोहरा, मन्त्री बागी, बुधराम चौधरी बिजली का मानना है कि गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए खेत की उचित तैयारी और समय पर बुवाई बेहद महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए किसान मौसम के अनुकूल खेतों की जुताई और अन्य तैयारी कर रहे हैं।किसानों को इस बार भी गेहूं की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उनके बाजार में उपज का उचित भाव मिलने की भी आस है। किसान बुवाई से पहले खेतों को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते ताकि फसल की बढ़वार बेहतर हो और उत्पादन अच्छा मिल सके। किसानों ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली पर्व के बाद से ही किसान आगामी रबी सीजन को देखते हुए गेहूं की बुवाई की तैयारी में जुटे हुए हैं ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों खेतों में चल रहे कृषि कार्य रबी सीजन के परवान होने का संकेत दे रहा है।
📲Get App