🔥 TRENDING AMD, HPE, MRNA Stocks Hit 52-Week Peak... पाण्याच्या तीव्र टंचाईमुळे शेतकरी हवाल... ASTS Stock Set for Strongest Month Sin... Congress Protest in Bengaluru Over Raj... Russia Unveils Jet-Powered Drones, Shi... Free Aadhaar Biometric Update Availabl...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दीपका-हरदी बाजार बाईपास और थाना चौक पर ट्रेलरों का अवैध कब्जा, रोज लग रहा किलोमीटरों लंबा जाम…

दीपका-हरदी बाजार बाईपास और थाना चौक पर ट्रेलरों का अवैध कब्जा, रोज लग रहा किलोमीटरों लंबा जाम…

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 12 Sep 2026, 06:16 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रजनीश तिवारी ने कहा कि दीपका-गेवरा क्षेत्र कोयला खदानों एवं औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी, व्यापारी और आम नागरिक आवागमन करते हैं। ऐसे में मुख्य मार्ग पर ट्रेलरों की पार्किंग से सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है और छोटे वाहनों के साथ दुपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में कठिनाई होती है।

दीपका-हरदी बाजार बाईपास मार्ग, थाना चौक एवं कॉलोनी प्रवेश मार्ग पर भारी ट्रेलरों की अव्यवस्थित और कथित अवैध पार्किंग स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। मुख्य मार्ग और सड़क किनारे ट्रेलरों के बेतरतीब ढंग से खड़े रहने के कारण आए दिन लंबा जाम लग रहा है। व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा लोगों को घंटों जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ती है।

समस्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री एवं रायगढ़ प्रभारी रजनीश तिवारी ने दीपका थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। उन्होंने मुख्य मार्ग एवं नो-पार्किंग क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की है।

रजनीश तिवारी ने कहा कि दीपका-गेवरा क्षेत्र कोयला खदानों एवं औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी, व्यापारी और आम नागरिक आवागमन करते हैं। ऐसे में मुख्य मार्ग पर ट्रेलरों की पार्किंग से सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है और छोटे वाहनों के साथ दुपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में कठिनाई होती है।

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे तथा नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों के खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। विशेषकर रात के समय और मोड़ के आसपास खड़े ट्रेलरों के कारण सामने से आने वाले वाहनों की दृश्यता प्रभावित होती है, जिससे छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

तिवारी ने आरोप लगाया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन यातायात पुलिस और क्षेत्रीय थाना स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की पार्किंग जारी है। उन्होंने मांग की कि भारी वाहनों के लिए अलग पार्किंग यार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीक आवर्स के दौरान भारी वाहनों के आवागमन एवं पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने थाना प्रभारी से समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान की दिशा में कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
📲Get App