🔥 TRENDING Assam to Export Methanol to Bangladesh... जालौन में पुलिस मुठभेड़: माता मंदिर से... NDRF Rescues Girl from 80‑ft Borewell... LPU Postpones Mid‑Term Exams, Suspends... Netanyahu Visits Abu Dhabi, Meets UAE... 23-Year-Old Missing After Saving Three...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दिनारा और थनरा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 180 लीटर शराब जब्त की, दो गिरफ्तार

✍️ Reporter: Pranav gaur 🗓 27 Sep 2026, 09:08 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शिवपुरी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनारा और थनरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध कच्ची शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 180 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मध्य प्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुसार, शिवपुरी जिले में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के अवैध शराब विक्रय पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रामदास प्रजापति और एसडीओपी करैरा श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना दिनारा और चौकी थनरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, चौकी प्रभारी थनरा को ग्राम उटवाहा (नरिया के पास) के हार में अवैध रूप से हाथ भट्टी से कच्ची शराब के निर्माण और विक्रय की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनारा और चौकी प्रभारी थनरा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहाँ दो व्यक्ति मौके पर अवैध कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों से शराब बनाने के वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई भी प्रासंगिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने मौके से दो नीले रंग के कैन (प्रत्येक में लगभग 60 लीटर) और एक काले रंग का कैन (लगभग 60 लीटर) जब्त किया, जिसमें कुल 180 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 18,000 से 26,000 रुपये बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त, मौके पर मिली भारी मात्रा में शराब बनाने की 'लहान' को भी पुलिस द्वारा नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गजेन्द्र उर्फ कलुआ (25 वर्ष, निवासी ग्राम उटवाहा) और विकाश उर्फ विक्की (22 वर्ष, निवासी ग्राम चंदावरा) के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 234/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनारा उनि रविन्द्र सिंह कुशवाह, चौकी प्रभारी थनरा उनि अनुराधा सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक कुमार, प्रधान आरक्षक घनश्याम परमार, आरक्षक पवन राठौर, संतोष पाठक, सुरेन्द्र कुमार और सैनिक विशाल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
📲Get App