🔥 TRENDING જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To... Shiv Sena MP Sanjay Raut accuses Mahar...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दानापुर में स्थित अवैध खटाल को हटाया गया

दानापुर में स्थित अवैध खटाल को हटाया गया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Aug 2026, 07:42 PM 👁 109
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दानापुर में आर पी एस मोड़ से पी जी एस मोड़ तक अवैध खयालो को को हटाया गया

दानापुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

दानापुर में RPS मोड़ से PGS मोड़ तक अवैध खटालों पर लोगों में आक्रोश, प्रशासन की कार्रवाई में कई गायें पकड़ी गईं


दानापुर: पटना शहर के दानापुर अनुमंडल क्षेत्र में RPS मोड़ से PGS मोड़ तक सड़क किनारे संचालित गैरनिबंधित एवं कथित अवैध खटालों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खटालों के कारण सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता प्रभावित होने के साथ आम नागरिकों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़कों पर घूमते आवारा पशु बने परेशानी का कारण

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, कई खटालों में दूध निकालने के बाद पशुओं को खुले में छोड़ दिया जाता है। इसके चलते गाय समेत अन्य पशु और आवारा कुत्ते सड़क पर घूमते या बीच सड़क पर बैठे नजर आते हैं। इससे RPS रोड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पशुओं के कारण कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा और दुर्घटनाएं भी हुई हैं।

गोबर और अपशिष्ट से नालियां जाम होने की शिकायत
स्थानीय लोगों के अनुसार, खटालों से निकलने वाला गोबर और अन्य अपशिष्ट कई जगह नालियों में चले जाते हैं, जिससे जल निकासी बाधित होती है। नालियां जाम होने पर सड़क किनारे पानी जमा होने के साथ दुर्गंध की समस्या भी बढ़ जाती है। लोगों ने नियमित सफाई और संबंधित विभाग द्वारा निगरानी की मांग की है।

दानापुर एसडीएम विरुपाक्ष विक्रम सिंह की तत्परता से हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों की शिकायतों और सड़क पर खुले में घूम रहे पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) श्री विरुपाक्ष विक्रम सिंह की तत्परता से आज प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सड़क पर खुले में घूम रही कई गायों को पकड़ा गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की भावना देखी गई। लोगों ने एसडीएम की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क पर खुले में घूमने वाले पशुओं और सड़क किनारे संचालित गैरनिबंधित खटालों के खिलाफ आगे भी नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध खटालों की जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने दानापुर निजामत प्रशासन, नगर निगम, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से RPS मोड़ से PGS मोड़ तक सड़क किनारे संचालित खटालों की नियमानुसार जांच कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि यदि खटालों के संचालन के लिए आवश्यक अनुमति, पंजीकरण अथवा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कराकर स्वच्छ एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि एसडीएम विरुपाक्ष विक्रम सिंह की पहल और तत्परता से शुरू हुई यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता, जल निकासी और यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके।
📲Get App