🔥 ट्रेंडिंग रायसेन मंडी में लूट: व्यापारी मुनीम पद... श्री हनुमान टेकरी सरकार मंदिर छप्पनभोग... एटा के धुमरी में महिलाओं के साथ कथित म... कटनी में चोरों का तांडव! कृष्णा ज्वेलर... गोवा में भूखा मगरमच्छ मिला गोवा से मंगलुरु में 14.35 लाख रुपये की...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
थाना उनाव पुलिस ने नरगढ़ डेरा में की कार्रवाई, 70 लीटर कच्ची शराब व 600 लीटर लाहन नष्ट किया
अपराध

थाना उनाव पुलिस ने नरगढ़ डेरा में की कार्रवाई, 70 लीटर कच्ची शराब व 600 लीटर लाहन नष्ट किया

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 26 सित. 2026, 05:18 PM 👁 80
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना उनाव पुलिस ने नरगढ़ डेरा में दबिश देकर 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है और मौके पर शराब बनाने की भट्ठियां ध्वस्त कर करीब 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट किया गया।

थाना उनाव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नरगढ़ डेरा में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा करीब 600 लीटर गुड़ लहान भी नष्ट किया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद शराब बनाने की भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई दतिया पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
📲Get App