🔥 ट्रेंडिंग श्री शिशु भवन हॉस्पिटल ने मनाया 16वां... मध्य प्रदेश के खारगोन में 4.5 तीव्रता... मध्य प्रदेश ने पाकिस्तान निर्मित व्हाइ... नयागांव: घर के बाहर स्कॉर्पियो दुकान क... चंद्रपूरच्या सुशी गावात वड्याच्या कणाम... दिल्ली के आनंद विहार रोड पर वाटर स्प्र...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

थाना दिवस में मंडलायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 14 नव. 2026, 09:51 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्व और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय पर दिया जोर, लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के दिए निर्देश।

कालपी (जालौन)। शनिवार, 14 नवंबर 2026 को थाना कालपी परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान झाँसी मंडल के मंडलायुक्त कृष्ण कुमार एवं जालौन के पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। थाना दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर ही त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में आपसी समन्वय बनाए रखने, लंबित मामलों को निर्धारित समयसीमा में निपटाने तथा आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान न किए जाने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। शेष लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कालपी, क्षेत्राधिकारी कालपी, प्रभारी निरीक्षक थाना कालपी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App