National
थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी/स्नेचिंग करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से स्नेचिंग के 17 मोबाइल फोन, ₹1500/- नकद, घटना में प्रयुक्त चोरी की 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।*
Rajesh mandal
दिनांक 30.10.2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाले 02 शातिर अभियुक्त 1. चतुरानन्द पाण्डेय उर्फ रोनी पुत्र राघवेन्द्र पाण्डेय 2. जतिन सिंह पुत्र जगत सिंह को जूबिलेंट पार्क के पास सेक्टर-58 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी/स्नेचिंग के 17 मोबाइल फोन, ₹1500/- नकद, घटना में प्रयुक्त चोरी की 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (रजि0नं0-HR06AK8165) व 01 अवैध चाकू (अभियुक्त जतिन सिंह) बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो चोरी की मोटरसाइकिल का उपयोग कर राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन स्नेचिंग एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 05.10.2026 को उनके द्वारा सेक्टर-56 से एक iPhone 15 तथा सेक्टर-62 से एक Samsung Galaxy S26 मोबाइल फोन स्नेच किया गया था। उक्त घटनाओं के संबंध में थाना सेक्टर-58 पर क्रमशः मु0अ0सं0-377/2026 धारा 304(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0-352/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत हैं।
बरामद 17 मोबाइल फोनों के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि ये सभी मोबाइल फोन उन्होंने इसी चोरी की मोटरसाइकिल का प्रयोग कर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी/स्नेचिंग किए थे। अभियुक्तगण चोरी/स्नेचिंग के मोबाइल फोन बेचकर मिलने वाली धनराशि को आपस में बांट लेते थे तथा उसे अपने व्यक्तिगत खर्चों एवं शौक-मौज पर व्यय करते थे।