🔥 TRENDING Rajasthan Police Officers Fill Wedding... रेंगाहीया के निवासी गोबिंद के बेटे अषि... 77वें संविधान दिवस पर पांचवीं अनुसूची... Bihar Launches AI Initiative to Enhanc... Bihar Health Department Terminates 11... Maharashtra Protests Over Tree Felling...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

थाना नांगल राजावतान पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 26 Nov 2026, 03:18 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
थाना नांगल राजावतान पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नांगल राजावतान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी नांगल राजावतान शिशराम मीना आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी हुसैन अली पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 25 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने गिरफ्तारी वारंटियों की तलाश में प्रभावी कार्रवाई की। इस दौरान न्यायालय श्रीमान एसीजेएम क्रम संख्या-1 दौसा से जारी सजा भुगतने के वारंटों में वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम:

1. रोशन पुत्र रामजीलाल बावरी, निवासी रांज की ढाणी, तन बड़ा गांव, थाना नांगल राजावतान, जिला दौसा।
2. रामजीलाल पुत्र जगन्नाथ, निवासी ढाणी रांज की, तन बड़ा गांव, थाना नांगल राजावतान, जिला दौसा।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य:

1. हुसैन अली, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना नांगल राजावतान।
2. चंद्रमोहन, हेड कांस्टेबल 126।
3. धारासिंह, कांस्टेबल 212।

पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा।
📲Get App