🔥 ट्रेंडिंग गिरिडी में CCL के लंकास्टर अस्पताल परि... साइक्लोनिक परिपथ ने किया ए.पी. और तेलं... केरल एम.फार्म मोप अप एलोकेशन 2026: विक... गुडरिटर्न्स ने जारी किया ओनम बम्पर लॉट... हैदराबाद में सोने की कीमतें 28 सितंबर... तलाश में यूएलसी जमीन विवाद, तेलंगाना स...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

थाना मारहरा ने फर्जी बी.एस. मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी का भाण्डा फोड, 5 गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 20 सित. 2026, 10:16 AM 👁 211
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना मारहरा पुलिस ने फर्जी बी.एस. मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी का भाण्डा फोड कर पाँच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

थाना मारहरा पुलिस ने 16 सितंबर को फर्जी बी.एस. मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी का भाण्डा फोड कर पाँच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की जांच में पता चला कि सतेंद्र कुमार ने 2022 से इस नाम से फर्जी कॉलेज चलाया था, जिसमें डॉ.फार्मा, बी.पी.फार्मा, बी.एस. नर्सिंग, डीएमएलटी, बीएमएलटी, बी.एएमएस, जीएनएम, एएनएम जैसे पाठ्यक्रमों में छात्रों से लाखों की ठगी की गई और जाली मार्कशीट, डिग्री, आईडी कार्ड तथा अटेंडेंस शीट बाँटी गई।

अधिकारियों ने सतेंद्र कुमार के साथ-साथ महमूदपुर नगरिया निवासी भगवान दास, पैठ निवासी नरेंद्र, गफूरगंज निवासी शरीफ कुरैशी और कासगंज निवासी गौरव अग्रवाल को गिरफ्तार किया। उनके पास से रामदगी लैपटॉप, चार बैंकों के फर्जी चेक, सोलह फर्जी आईडी कार्ड, जाली मार्कशीटें, फर्जी फीस रसीदें, परीक्षा पुस्तिका, प्रश्न पत्र, मोहर, लेटरपैड और पम्पलेट बरामद किये गये।

एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देशन में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई की और घटना की जानकारी एएसपी स्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस लाइन सभागार में मिडिया को दी।
📲Get App