🔥 TRENDING Two Indian-Origin Victims Killed in Ta... FBI Offers $1 Million Reward for Goldy... Tamil film 'Scene' records day‑16 worl... EkSukoon announces release date and st... Simran Choudhary thanks fans for eight... Home Minister Amit Shah calls for bett...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में युवती गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ravindra Prakash Tiwari 🗓 22 Nov 2026, 01:14 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में युवती गिरफ्तार

थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में युवती गिरफ्तार
थाना कोनी में अपराध क्रमांक 638/2026, धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी युवती आकांक्षा सिदार, उम्र 21 वर्ष, निवासी भटगांव, जिला सूरजपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण में मृतक विकास गुप्ता (22 वर्ष) एवं आरोपी युवती के मध्य प्रेम संबंध थे। दिनांक 27.01.2026 को दोनों कोनी स्थित एक होटल में रुके थे। इस दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान दिनांक 01.02.2026 को रायपुर के अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मृतक को लगातार प्रताड़ित किए जाने तथा उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने की पुष्टि होने पर आरोपी युवती के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस द्वारा दिनांक 21.11.2026 को आरोपी युवती को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बिलासपुर पुलिस
📲Get App