🔥 ट्रेंडिंग बैरवा मोहल्ले के नीरज बैरवा का लापता ह... प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्... पवन कल्याण ने वन योद्धाओं को अर्पित कि... आँध्र प्रांत के शिक्षकों के संघ ने नई... एपी के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने... कांग्रेस नेता राहुल खड़गे ने गुजराती न...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

दमोह‑पन्ना रोड पर कार पलटने से 1 की मौत, 8 घायल

✍️ रिपोर्टर: Mahendra Ahirwar 🗓 10 नव. 2026, 04:56 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रजक समाज के 9 लोग फूल विसर्जन कर लौटते समय दमोह‑पन्ना रोड पर नकटी के पास कार पलट गई, एक की मौत और आठ घायल।

रात लगभग 1 बजे दमोह‑पन्ना रोड पर नकटी के पास रजक समाज के 9 लोग प्रयागराज से फूल विसर्जन कर लौट रहे थे, जब उनकी कार पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु तथा आठ अन्य लोग घायल हुए।

सूचना मिलने पर गैसाबाद थाना के प्रभारी सौरभ शर्मा, टीआई सुधीर बेगी, प्रधान आरक्षक भगवान दास दहिया और उनका स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। सभी घायल लोगों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से चार को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आठ जिंदगियां बचाई गईं। घटना की विस्तृत जांच जारी है।
📲Get App