Sarkari Yojana
दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल का शुभारंभ, 21 विभागों की 100 से अधिक सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर
21 विभागों की सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म से होंगी उपलब्ध, आवेदन और अनुमतियों की प्रक्रिया होगी आसान
नई दिल्ली। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज ‘दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़े इस पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों को 21 विभागों की 100 से अधिक सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। पोर्टल के जरिए उद्यमियों को आवश्यक अनुमतियों, आवेदन की स्थिति और संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी। इससे विभिन्न विभागों से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल और अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि ‘Ease of Doing Business’ को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य दिल्ली में उद्यमिता और निवेश के लिए बेहतर एवं सुगम वातावरण तैयार करना है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।