🔥 ट्रेंडिंग यमन के ताइज़ प्रांत में हमले से 7 मौत,... कर्नाटक में बन रहा भारत मंडपम जैसा मंड... नेतन्याहू का गुप्त अबू धाबी दौरा: यूएई... लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प... पीएम मोदी ने कहा, बालाकोट से सिंदूर तक... ईरान की IRGC ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ म...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

दिल्ली से नारदीगंज के तीन लापता बच्चे सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिजनों को मिली राहत

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 27 सित. 2026, 01:54 PM 👁 21
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

नवादा। नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुवन गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों की बरामदगी के बाद उन्हें नारदीगंज थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मधुवन गांव निवासी तीन बच्चों के लापता होने की सूचना परिजनों द्वारा आवेदन के माध्यम से पुलिस को दी गई थी। लापता बच्चों में साजन कुमार (13 वर्ष), पिता सूलोमान जी, विकास कुमार उर्फ गुंजर (13 वर्ष), पिता मिथिलेश मांझी तथा भोला भोथा कुमार उर्फ लक्ष्मण कुमार, पिता धनेंद्र मांझी शामिल थे।

बताया गया कि तीनों बच्चे घर से पास के जंगल में लकड़ी लाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की और मामले की सूचना नारदीगंज पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ग्रामीणों के सहयोग से तीनों बच्चों का सुराग दिल्ली में मिला। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सकुशल बरामद कर नारदीगंज लाया। तीनों बच्चों के सुरक्षित वापस मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग के प्रति आभार जताया।
📲Get App