राजनीति
दिल्ली में यमुना पर शुरू हुई पहली क्रूज सेवा, पर्यटन और विकास को मिलेगी नई रफ्तार।
पार्किंग, खानपान और बच्चों के मनोरंजन सहित यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, स्थानीय कारोबार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में माँ यमुना पर आज से पहली क्रूज सेवा की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने क्रूज सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के साथ दिल्ली में पर्यटन और विकास की एक नई शुरुआत हुई है। अब दिल्लीवासी सोनिया विहार से जगतपुर तक 6 किलोमीटर की क्रूज यात्रा का आनंद ले सकेंगे। यमुना नदी का दिल्ली की आस्था, संस्कृति और सभ्यता से सदियों पुराना रिश्ता रहा है। इसी विरासत को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में शुरू की गई यह क्रूज सेवा राजधानी को एक नया आकर्षण प्रदान करेगी। इसके माध्यम से लोग यमुना के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ एक अलग तरह के पर्यटन अनुभव से भी रूबरू होंगे।
क्रूज सेवा के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टर्मिनल पर पार्किंग, खानपान, स्वच्छ पेयजल और बच्चों के खेलने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस पहल से दिल्ली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय कारोबारियों को नए अवसर मिलेंगे और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। यमुना के माध्यम से दिल्ली को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, सांसद मनोज तिवारी तथा कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।