राजनीति
दिल्ली में रामलीला आयोजनों को सुगम बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
यहाँ देखें:
📘 Facebook
दिल्ली में भव्य एवं सुगम रामलीला आयोजनों के लिए सरकार प्रतिबद्ध, जनप्रतिनिधि समितियों के साथ रहेंगे निरंतर संपर्क में
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में दिल्ली की विभिन्न रामलीला समितियों के सदस्यों से आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी रामलीला में शामिल होने के लिए स्नेहपूर्ण निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की रामलीला हमारी आस्था, संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही प्रभु श्रीराम के संस्कारों की जीवंत परंपरा है। सरकार का प्रयास है कि दिल्ली में प्रभु श्रीराम की कथा पूरे गौरव और भव्यता के साथ गूंजे तथा रामलीला आयोजनों में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सरकार द्वारा रामलीला आयोजनों को सुगम बनाने के लिए Single Window Approval System, समयबद्ध NOC और उच्चस्तरीय समन्वय की व्यवस्था की गई थी। इस वर्ष इन व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के जनप्रतिनिधि भी रामलीला समितियों के साथ निरंतर संपर्क में रहेंगे, ताकि आयोजनों से जुड़ी आवश्यकताओं और समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सनातन की यह पुण्य परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी और अधिक सशक्त हो, इसके लिए सरकार रामलीला समितियों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है। राम हमारी आस्था हैं, हमारे आदर्श हैं और भारत की आत्मा हैं।