🔥 TRENDING Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो... வேல்முருகன் கடும் விமர்சனம் Bubly Announces Temporary Hiatus from...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, करनाल के लिए शुरू होगी ई-बस सेवा
Travel

दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, करनाल के लिए शुरू होगी ई-बस सेवा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Aug 2026, 11:53 AM 👁 40
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिलाओं के लिए लेडीज स्पेशल बस सेवा से सफर होगा और सुरक्षित व सहज

दिल्ली। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से बढ़ाया जा रहा है। पिछले करीब डेढ़ साल में दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई हैं। अब इस ई-बस फ्लीट में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें और जोड़ी जाएंगी। इसी क्रम में लंबे समय से बंद पड़ी इंटरस्टेट कनेक्टिविटी को भी फिर से मजबूत किया जा रहा है। दिल्ली से करनाल के बीच ई-बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होगी। इसके साथ ही महिलाओं के लिए लेडीज स्पेशल बस सेवा भी शुरू की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के सफर को अधिक सुविधाजनक और सहज बनाना है। नई ई-बस सेवाओं के विस्तार को दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन में स्वच्छ, आधुनिक और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App