🔥 TRENDING वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस... LPU Students Protest Against Administr... User Searches for 'deescalatetensions'... TribuneIndia.com Users Search for "Jij... Dr Shiny Devassy featured in Tribune I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार में सांख्यिकी स्वयंसेवकों की बैठक
Jobs & Career

दुल्हिन बाजार में सांख्यिकी स्वयंसेवकों की बैठक

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 22 Jul 2026, 09:06 PM 👁 66
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुनर्बहाली को लेकर जताई उम्मीद

पटना जिले के दुल्हिन बाजार में बुधवार को सांख्यिकी स्वयंसेवकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दुल्हिन बाजार सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार ने की। इस दौरान प्रदेश सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ (एएसभी) के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने तथा स्वयंसेवकों की लंबित मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने बिहार सरकार द्वारा सांख्यिकी स्वयंसेवकों की पुनर्बहाली की दिशा में दिए जा रहे आश्वासनों का स्वागत किया। साथ ही नव नियुक्त योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा सांख्यिकी स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया को पुनः शुरू करने संबंधी सार्वजनिक घोषणा पर आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित स्वयंसेवकों ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस निर्णय लेगी।

विकास कुमार ने बताया कि वर्ष 2012-13 में चयनित सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने आर्थिक जनगणना, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, फसल कटनी, रोजगार सर्वेक्षण सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया था। इन कार्यों के लिए सरकार ने मानदेय का भुगतान भी किया था। हालांकि वर्ष 2016 में सरकार द्वारा पैनल रद्द किए जाने के बाद हजारों स्वयंसेवक प्रभावित हुए। इसके विरोध में स्वयंसेवकों ने न्यायालय की शरण ली, लेकिन अब नये सरकार के गठन के बाद विभागीय मंत्री के द्वारा आश्वासन मिलने से लोगों में खुशी की लहर है।

नीरज कुमार ने कहा कि पूर्व के सरकार द्वारा रोजगार देने के बाद उसे छीनने का कार्य किया। इसके बावजूद प्रदेश संघ ने लगातार आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने और योजना एवं विकास मंत्री के सकारात्मक बयान से स्वयंसेवकों में फिर से उम्मीद जगी है।

बैठक में रीतेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार से सभी सांख्यिकी स्वयंसेवकों को पुनर्बहाली की पूरी उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक फैसला धरातल पर सफल करेगी। इस अवसर पर बिक्रम प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चौधरी, विनोद कुमार शर्मा, राजेश्वर कुमार, अखिलेश कुमार सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहें।
📲Get App