🔥 TRENDING મહુવા: કલકવા ગામના વૃદ્ધ 7 દિવસથી લાપત... अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार में मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
Education

दुल्हिन बाजार में मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 02 Aug 2026, 10:02 PM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजदेव यादव आईटीआई परिसर बना प्रतिभा सम्मान का केंद्र

राजदेव यादव आईटीआई, दुल्हिन बाजार के प्रांगण में वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना तथा समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक डॉ. शफ़ी आलम ने कहा कि मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और यही राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सम्मान समारोह नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्रनिर्माता हैं। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच एवं ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज और देश का सर्वांगीण विकास संभव है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, उनके अभिभावक, शिक्षकगण, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

समारोह में जिला परिषद सदस्य श्री मुमताज़ अंसारी, श्री सरफराज आलम, श्री साबिर साहब, श्री शमशाद आलम, पूर्व प्रमुख श्री मनोज कुमार, श्री हाशिम अशरफ, श्री भोला कुमार, श्री आकाश कुमार, श्री गुलताज अंसारी, श्री राणा प्रताप सिंह एवं श्री राहुल यादव सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के सम्मान, सामूहिक फोटो एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
📲Get App