🔥 ट्रेंडिंग અંબાજી મંદિરે યોજાયેલા મેળાના દર્શન મા... चिटकरा विश्वविद्यालय ने छात्र अशांति क... पंजाब के मुख्यमंत्री ने एलपीयू में कथि... रावनीत बिट्टू ने एएपी सरकार पर हमला कि... असम के बोंगैगांव में ई‑रिक्शा चालक पर... सीजेआई ने कहा मुंबई पुलिस ने 2 अक्टूबर...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार के सरकुना गाँव में जल-जमाव से मिलेगा परमानेंट छुटकारा: SDM ने दिए नाला निर्माण और सफाई के निर्देश
सरकारी योजना

दुल्हिन बाजार के सरकुना गाँव में जल-जमाव से मिलेगा परमानेंट छुटकारा: SDM ने दिए नाला निर्माण और सफाई के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Rishikesh Kumar 🗓 08 सित. 2026, 10:18 PM 👁 57
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रामीणों संग बैठक कर SDM चंदन कुमार ने बनाया एक्शन प्लान, बोले— जल निकासी के रास्तों को अतिक्रमण और कचरे से रखें मुक्त।

पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड अंतर्गत सरकुना गाँव में पिछले लंबे समय से चली आ रही जल-जमाव की गंभीर समस्या के स्थायी निदान की कवायद तेज हो गई है। SDM चन्दन कुमार ने स्वयं इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए कई आवश्यक सुझाव और कड़े निर्देश जारी किए।


जल निकासी के रास्तों से हटेगा अतिक्रमण

बैठक को संबोधित करते हुए SDM चन्दन कुमार ने ग्रामीणों से विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि जल निकासी के जितने भी प्राकृतिक और निर्मित नाले हैं, उन्हें हर हाल में अतिक्रमण और कचरे से मुक्त रखा जाए। नालियों में कचरा फेंकने से पानी का बहाव रुक जाता है, जिससे गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। उन्होंने ग्रामीणों को नालियों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की सलाह दी।

अंचलाधिकारी को मिला ऑन-स्पॉट निरीक्षण और निर्माण का आदेश

समस्या के त्वरित और स्थायी समाधान के लिए SDM ने संबंधित विभागीय अंचलाधिकारी (CO), दुल्हिन बाजार को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी तुरंत जल-जमाव वाले प्रभावित स्थानों का स्थल निरीक्षण करें। निरीक्षण के बाद पानी की सुचारू निकासी के लिए आवश्यकता के अनुसार नए नाले और पुलिया का निर्माण कराया जाए, साथ ही पुराने जाम पड़े नालों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए।

सामूहिक प्रयास से ही निकलेगा समाधान: प्रशासन

प्रशासन ने इस लड़ाई में आम जनता की भागीदारी को सबसे जरूरी बताया है। SDM ने कहा कि जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण और कचरे को हटाने में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि प्रशासन का पूरा सहयोग करें। बैठक में सभी पक्षों के साथ सामूहिक प्रयास से सरकुना गाँव को जल-जमाव की समस्या से पूरी तरह मुक्त कराने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।
📲Get App