🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार के सबजपुरा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Local

दुल्हिन बाजार के सबजपुरा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 06 Sep 2026, 09:26 PM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना, मानसिक रूप से विक्षिप्त था मृतक

पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के सबजपुरा गांव निवासी वीर मांझी के पुत्र नीरज मांझी का शव शनिवार को नरवा के बधार में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना दुल्हिन बाजार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नीरज की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर ग्रामीणों और परिजनों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की छानबीन में जुटी है।
📲Get App