🔥 TRENDING Jammu & Kashmir Assembly to Hold Mega... Madhya Pradesh Begins Monsoon Retreat... चलते ऑटो से कूदी छात्रा, विरोध पर चालक... அரசு ஆண்கள் மேல்நிலைப்பள்ளியில், 1993... Virender Sehwag's Hilarious Reaction t... Scripted Video Circulates as Real Hara...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दुल्हिन बाजार के ऐनखां में सड़क और नाली का अभाव
Local

दुल्हिन बाजार के ऐनखां में सड़क और नाली का अभाव

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 04 Aug 2026, 09:14 PM 👁 85
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दुल्हिन बाजावार्ड 4 के निवासियों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड अंतर्गत ऐनखां के वार्ड संख्या 4 में सड़क और जल निकासी के लिए नाली नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित वार्डवासियों ने मंगलवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराज़गी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और शीघ्र सड़क एवं नाली निर्माण की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही पूरी गली जलमग्न हो जाती है। कच्ची सड़क होने के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ती है।

स्थानीय निवासी संजु देवी ने बताया कि बारिश के दिनों में घर से बाहर निकलना तक कठिन हो जाता है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से गली में पानी जमा रहता है, जिससे संक्रमण और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

राजकुमार पासवान ने बताया कि नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी निकालने के लिए लोगों को भूमिगत सोख्ता बनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के करीब 25 परिवार इस समस्या से प्रभावित हैं और लंबे समय से समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई।

जीरा देवी ने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि कभी भी जनता की समस्याओं को सुनने नहीं आए। उन्होंने बताया कि विद्या महतो के घर से लेकर चंदा पासवान के घर तक सड़क और नाली दोनों का अभाव है, जिससे लोगों का जीवन कठिन हो गया है। उनका कहना है कि इस समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक है।

मंजु देवी ने बताया कि देवी स्थान से मुख्य सड़क तक नाली का निर्माण नहीं होने से घरों का पानी बाहर निकालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने भी आरोप लगाया कि चुनाव के बाद मुखिया कभी वार्ड में लोगों की समस्याओं का जायजा लेने नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से अविलंब सड़क एवं नाली निर्माण कराने की मांग की है।
📲Get App