कृषि
दक्षिणी कलेर पंचायत के पैक्स गोदाम में खरीफ 2026‑27 धान अधिग्रहण पर कार्यकारिणी बैठक
आज दिनांक 14 .11.2026 को पंचायत दक्षिणी कलेर के पैक्स गोदाम पर खरीफ विपणन वर्ष 26 .27 को धान अधिप्राप्ति के लेकर पैक्स कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई
आज दिनांक 14 .11.2026 को पंचायत दक्षिणी कलेर के पैक्स गोदाम पर खरीफ विपणन वर्ष 26 .27 को धान अधिप्राप्ति के लेकर पैक्स कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने की बैठक मे कार्यकारिणी सदस्य सह 20 सूत्री अध्यक्ष प्रखंड कलेर ब्रजेनद्र कुमार सिंह ने उपस्थित सदस्य से आग्रह किया की इस वर्ष साधारण धान का कीमत 2441 रू और ग्रेड A धान 2461 रू प्रति क्विंटल निर्धारित है हमलोग को सभी किसान से जिनका सहकारिता विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन के माध्यम से दर्ज रहेगा उनसे रैयत किसान से 250 क्विंटल और गैर रैयत किसान से 100 क्विंटल धान की खरीद करना है बैठक मे सदस्यो द्वारा बोरा के बारे मे बताया गया की एक क्विंटल धान पर मात्र 25 रू का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है जो बहुत कम है सरकार को बोरा का दाम ज्यादा करने पर विचार करना चाहिए बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित हुए प्रबंधक जयरंजन कुमार सिंह ब्रजेनद्र कुमार सिंह धर्मेन्द्र कुमार सिंह नवीन कुमार सिंह जितेन्द्र यादव जितेन्द्र चौधरी देवनति देवी मुशी रणधीर कुमार सिंह निखिल कुमार सिंह धनेश कुमार सिंह सहित सभी सदस्य शामिल हुए