🔥 TRENDING Rain Threatens India's Title Defence i... India’s Men’s Cricket and Athletics Sh... Kuldeep Yadav wins Player of the Match... Taapsee Pannu Hails Marriage to Mathia... Indian Oil Billionaire’s Son Becomes S... Nani’s ‘The Paradise’ grosses ₹109 cr...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दिगंबर जैन मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी संस्कारों की छटा

दिगंबर जैन मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी संस्कारों की छटा

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 20 Sep 2026, 09:55 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने मोहा मन

मनोहर थाना। जिला झालावाड़। दशलक्षण पर्व के तहत मनोहर थाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न धार्मिक एवं प्रेरणादायी पात्रों की आकर्षक वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में संभव जैन ने प्रथम, अनाया जैन ने द्वितीय तथा आदिव जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह नजर आया और मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के साथ उमंग का वातावरण बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को धर्म, संस्कार और संस्कृति से जोड़ने के साथ उनमें रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है।
📲Get App