🔥 TRENDING रेलकर्मियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए... देवउठनी एकादशी के बाद शुरू हुए मांगलिक... Tamil Nadu Teacher Reevaluates Lessons... मोक्षदा एकादशी पर निकलेगी सूरजगढ ़ निश... इंदरगढ़ में घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप:... 22 IAS Officers on Path to Secretary P...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

दुबई जेल में बंद शशि पासवान की रिहाई के लिए विधायक जयराम महतो ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

✍️ Reporter: Kundan Kumar Jaiswal 🗓 28 Nov 2026, 07:04 AM 👁 127
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डुमरी विधायक जयराम महतो ने दुबई जेल में बंद शशि पासवान के मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दुबई में पत्राचार की पहल की है। परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

📰 पलामू की समस्याओं को लेकर विधायक जयराम कुमार महतो की पहल, दुबई जेल में बंद शशि पासवान के मामले में मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पलामू/झारखंड: डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने जनसमस्याओं को लेकर एक बार फिर पहल की है। हजारीबाग निवासी शशि पासवान पिछले कई दिनों से दुबई की जेल में बंद हैं। उनके परिवार की परेशानी को देखते हुए विधायक जयराम कुमार महतो ने उनकी पत्नी एवं मां की मुलाकात माननीय मुख्यमंत्री से कराई और न्याय दिलाने की मांग उठाई।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया है। दुबई में संबंधित स्तर पर पत्राचार की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विधायक की इस पहल से शशि पासवान के परिजनों को न्याय और सहायता मिलने की उम्मीद जगी है।

जनता के मुद्दों को उठाना और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना ही जनप्रतिनिधि की असली जिम्मेदारी है।
📲Get App