🔥 ट्रेंडिंग अमृतसर में ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ प... गुरु रंधावा ने तीसरी कक्षा में गाए पहल... पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का... राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर भर्ती 600 से... हार्वर्ड क्रिमसन ने मिडटर्म सीजन के लि... उमरिया में बुजुर्ग महिला ने बैगा परिवा...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दो तस्कर गिरफ्तार, करीब ढाई किलो गांजा बरामद

✍️ रिपोर्टर: Arvind sen 🗓 24 अक्टू. 2026, 08:35 AM 👁 53
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। लगातार जारी कार्रवाइयों के बावजूद जिले में नशे का अवैध कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग इलाकों से गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 454 ग्राम गांजा जब्त किया गया है।
कोतवाली प्रभारी रविंद्रपाल सिंह चौहान के मुताबिक, एसआई सोनम यादव की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए बैठा है। पुलिस टीम अशोकनगर रोड पहुंची और छेलावाना निवासी अरविंद लोधी (32) को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से थैले में एक किलो 304 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
वहीं, दूसरी कार्रवाई मंदसौर मिल क्षेत्र में की गई। यहां होटल के पीछे गांजा बेचने की फिराक में बैठे गड़रिया मोहल्ला निवासी संतोष जाट (38) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से एक किलो 150 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जिले में गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे किन लोगों को बेचा जाना था। साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
📲Get App