🔥 TRENDING Haryana Tightens Diwali Security to Cu... Haryana Govt Introduces New Travel Age... Governor Ramen Deka Attends Day Two of... Raipur, Bilaspur Targeted for Clean Ci... Chhattisgarh Sets Clean Energy Targets... Rojgar Mela
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दो साल से फरार शंकर रवानी हत्याकांड का आरोपी BGH के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Nitish Kumar Sinha 🗓 03 Nov 2026, 08:40 PM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दो सालों से फरार चल रहे शंकर रवानी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने BGH के पास से दबोच लिया है।

बोकारो। हरला थाना क्षेत्र के चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी नागेश्वर सिंह को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
🔴 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) के पास से गिरफ्तार किया।
🔹 आरोपी चैताटांड़ महुआर का रहने वाला बताया जा रहा है। हत्याकांड के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ बोकारो न्यायालय से अजमानतीय वारंट भी जारी किया गया था।
🔹 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नागेश्वर सिंह के खिलाफ हरला थाना में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, छेड़छाड़, चोरी, धमकी और दहेज से जुड़े मामले शामिल हैं।
🔴 सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📢 दो साल से पुलिस की पकड़ से बाहर आरोपी आखिरकार गिरफ्तार!
📲Get App