🔥 TRENDING બાપુનગર પોલીસ સ્ટેશન ટીમે 124 ગ્રામ હે... ખોખરા પોલીસે શંકાસ્પદ લાશ કેસમાં આરોપી... જુહાપુરા રહેવાસી ગઝાલા મુનશી સામે સબર્... Ali Fazal Nominated for Best Actor at... Forgotten 1980s Indian Horror Series T... Tovino Thomas' 'Munpe' Wraps Shooting,...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दो बाइकों में भिड़ंत में एक बाइक में लगी आग, एक सवार हुआ फरार

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 29 Oct 2026, 04:45 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाईमाधोपुर | मानटाउन थाना क्षेत्र में कोटा लालसोट मेगा हाइवे पर चकचैनपुरा हवाई पट्टी के समीप तेज रफ्तार दो

बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसके बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही कार से टकरा गई। घटना के बाद एक बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद दूसरी बाइक ने आग पकड़ ली। वह मौके पर ही धूं-धूंकर पूरी तरह जल गई। बाइक सवार घायल विजय मीणा (25), पुत्र सीताराम मीणा, निवासी मैनपुरा, तहसील उनियारा, टोंक, को दुर्घटनाग्रस्त कार चालक ने लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उस े जयपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद दमकल बुलाकर जल रही बाइक को बुझाया। बाइक और दुर्घटनाग्रस्त कार को थान े पहुंचाया।

मानटाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही
📲Get App