🔥 TRENDING જિલ્લા કલેક્ટરશ્રી મનીષ ગુરવાનીએ વાંસદ... Breakingnews: इंदौर में त्योहारी सीज... वाराणसी के नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य ज... हैदरगढ़ में अधिवक्ता पर धारदार हथियार... Pakistan Withdraws from 2026 Hockey As... Punjab appoints Gaurav Yadav as full‑t...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

त्योहारों को लेकर जालौन पुलिस अलर्ट, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Oct 2026, 10:00 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगामी त्योहारों के मद्देनजर जालौन पुलिस सतर्क, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

जालौन, उत्तर प्रदेश। आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने, अपराध नियंत्रण तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के संबंध में समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।
📲Get App