🔥 TRENDING NCDRC directs Oriental Insurance to ad... Kapil Sharma Show Episodes Now Free on... Bigg Boss 20 Voting Trends Reveal Bott... 27 Indians on Ship Hit by Attack in St... Daali Dhananjaya’s New Song ‘Anna From... Opposition Stages Mock Impeachment of...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

त्योहारों को लेकर अलर्ट जालौन पुलिस, एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Nov 2026, 05:39 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील

उरई, (जालौन)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालौन पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने कोतवाली जालौन क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, सर्राफा बाजार सहित सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और क्षेत्र में लगातार सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
पैदल गश्त के दौरान एसपी ने आमजन, व्यापारियों एवं दुकानदारों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें त्योहारों के दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की सतर्कता एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी।
📲Get App