🔥 ट्रेंडिंग उत्तर प्रदेश में पशुधन पालन के लिए ₹40... यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत राजस्थान में 1,244 करोड़ रुपये मूल्य क... राजस्थान में तीन साल बाद पहला ग्रीनफ़ी... भिलवाड़ा पुलिस ने बुजुर्ग महिला हत्या... ખોલવડ કોલેજ ટીવાય બીએની વિદ્યાર્થીની ટ...
28 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

त्योहारों को लेकर अलर्ट जालौन पुलिस, एसपी ने पुलिस बल के साथ उरई में किया पैदल गश्त

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 27 अक्टू. 2026, 10:10 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर जालौन पुलिस सतर्क, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ाई निगरानी।

उरई, जालौन। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालौन पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस अधिकारियों एवं कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा तथा कोतवाली उरई पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने नगर के मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। व्यापारियों और आमजन से किया संवाद भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान नगर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
📲Get App