🔥 ट्रेंडिंग मंजू तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अ... अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसां... Gram pongar में दो व्यक्तियों की झड़प... संपूर्ण न्यूज़ के प्रमुख ने किया कर्ना... सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधीशों को पुलिस... कर्नाटक के शिवकुमार ने कन्नड़ भाषा और...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ततारपुर वार्ड 13 में एक बूथ पर पुनर्मतदान के फैसले का विरोध

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 22 नव. 2026, 07:10 AM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ततारपुर वार्ड 13 में एक बूथ पर पुनर्मतदान के फैसले का विरोध

खैरथल हीरालाल भूरानी
पंचायत समिति ततारपुर के वार्ड 13 में एक बूथ पर पुनर्मतदान कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। वार्ड के पांच बूथों की मतगणना पूरी होने और मतों के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद केवल बूथ संख्या 80 पर पुनः मतदान कराने पर सवाल उठाए हैं।
निर्दलीय प्रत्याशी मांगेराम ने ग्रामीणों के साथ एडीएम को ज्ञापन सौंपकर पूरे वार्ड में नए सिरे से मतदान कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि वार्ड 13 के मतदान केंद्र संख्या 75, 76, 77, 78 और 79 की मतगणना हो चुकी है। जबकि बूथ संख्या 80 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतदान निरस्त कर पुनर्मतदान के आदेश दिए गए हैं।
प्रत्याशी का तर्क है कि पांच बूथों के परिणाम सामने आने के बाद केवल एक बूथ पर मतदान कराने से चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। मांगेराम ने आशंका जताई कि पहले पांच बूथों के मतों की जानकारी सार्वजनिक होने से शेष बूथ पर मतदान की गोपनीयता और स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पूरे वार्ड में पुनर्मतदान की मांग पर सुनवाई नहीं हुई तो वे चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन में पूरे वार्ड में दोबारा मतदान कराने की मांग की गई है। इस दौरान रतन पहलवान, प्रदीप कुमार, अकबर खान, मांगेराम मास्टर, जयसिंह, मोनू पहलवान, रघुवीर, मुकेश, सुरेंद्र और नरेंद्र मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन - ए डी एम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण
📲Get App